विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में जारी है। मल्लिका सागर इस ऑक्शन को होस्ट कर रही हैं। पहली बोली ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पर लगी लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। दीप्ति को पहले दिल्ली ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। फिर यूपी ने उन पर राइट टु मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल किया।
दिल्ली ने उनकी कीमत बढ़ाकर 3.2 करोड़ रुपए कर दी। यूपी ने इस प्राइज को भी मैच किया और दीप्ति को टीम में शामिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। 
ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। पहले RCB ने लिचफील्ड पर बोली लगाई, लेकिन बाद में पीछे हट गई। 
विस्फोटक बल्लेबाज एस मेघना अनसोल्ड रही हैं। उन्हें 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में किसी ने नहीं खरीदा। वहीं, भारती फूलमाली को गुजरात जाएंट्स ने 70 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। 
मार्की सेट समाप्त, एलीसा हीली अनसोल्ड रहीं
मार्की प्लेयर्स का पहला सेट समाप्त हो चुका है। इसमें 8 प्लेयर्स पर बोली लगाई गई। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। जबकि भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपए की बोली लगी। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को 3 करोड़ में मुंबई ने और सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा। 
साउथ अफ्रीका को भारत में हुए विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाने वाले लौरा वोल्वार्ट को 1.10 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 30 लाख थीं। वोल्वार्ट ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया था। 
मेग लेंनिंग को यूपी ने खरीदा, पिछली बार DC में थीं 
दिल्ली को अपनी कप्तानी में तीन WPL फाइनल में पहुंचाने वाली मेग लेनिंग को यूपी ने 1.90 खरीदा। वे टूर्नामेंट के पहले सीजन के टॉप स्कोरर भी रहीं थीं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).