रिपोर्ट : LegendNews
फैशन एंड टैलेंट शो 2026 (सीज़न-3) में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, विजेताओं को मिला सम्मान
मथुरा। स्थानीय स्तर पर कला और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 'आदिरेंज प्रोडक्शन' द्वारा आयोजित 'फैशन एंड टैलेंट शो 2026 (सीज़न-3)' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में हर उम्र के प्रतिभागियों के लिए मंच सजाया गया था। इसमें मुख्य रूप से किड्स, टीनेज, मिस, मिसेज सावन, ब्राइडल एवं रिलेशन श्रेणी के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भारतीय संस्कृति और परंपरा पर आधारित राउंड्स शो की मुख्य विशेषता इसका सांस्कृतिक स्वरूप रहा। प्रतियोगिता के सभी राउंड भारतीय परंपराओं, परिधानों और लोक-संस्कृति पर आधारित थे। प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक कर भारतीय धरोहर की सुंदर झलक पेश की। जूरी एवं निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का गहन मूल्यांकन करने के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।
मिस कैटेगरी: सौम्या गौर (प्रथम) किड्स कैटेगरी: उर्वशी (विजेता) टीनेजर कैटेगरी: काना (विजेता) मिसेज कैटेगरी एवं 'बेस्ट सावन प्रेजेंटेशन' अवार्ड: ललिता टाक ब्राइडल क्वीन: खुशी रिलेशन कैटेगरी: नंदिनी एवं जानवी सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें 'एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट' व स्मृति चिह्न दिए गए। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंच संचालन कार्यक्रम में चीनू जैन, आयुषी जैन, केशवी, क्षमता यादव, अर्चना अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, श्वेता बंसल एवं आकांक्षा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच का सफल और प्रभावशाली संचालन एंकर अपूर्वा शर्मा ने अपनी ऊर्जावान शैली से किया।
कुशल नेतृत्व और प्रबंधन पूरे समारोह का सफल आयोजन सीईओ आदित्य सिंह तथा आयोजिका नम्रता सिंह के कुशल नेतृत्व और देखरेख में हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस शो का मुख्य उद्देश्य युवा और बाल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर उनके भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाना था।
- Legend News

Recent Comments