रिपोर्ट : LegendNews
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में SIR पर दावे और आपत्ति की समयसीमा बढ़ाई
उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चुनाव आयोग ने एसआईआर में दावे और आपत्ति दर्ज करने की समयसीमा बढ़ा दी है। अब वोटर 6 मार्च 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले यह समयसीमा आज यानी 6 फरवरी को खत्म हो रही थी। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल, 2026 तक पब्लिश होगी।
अभी तक करीब 48 लाख लोगों ने ह फार्म 6 भरकर आपत्ति दर्ज कराई है। चुनाव आयोग की उम्मीदों से यह बहुत कम है। ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 12.55 करोड़ वोटर हैं।
-Legend News

Recent Comments