रिपोर्ट : LegendNews
एल्डर कमेटी ने जूस पिलाकर समाप्त कराया आंदोलनरत अधिवक्ताओं का धरना
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा चुनाव न कराये जाने को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं द्वारा दिया जा रहा धरना आज समाप्त हो गया। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने धरना स्थल पर बैठे इंद्र कुमार वशिष्ठ राजकुमार उपाध्याय पूजा वर्मा भगवान सिंह वर्मा मनमोहन शर्मा रमाकांत भारद्वाज राजकृष्ण भारद्वाज आदि को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।
इससे पूर्व धरना स्थल पर अधिवक्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई तथा सभी अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। बार के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल के अथक प्रयास से एल्डर कमेटी और आंदोलनकारी अधिवक्ताओं से कई बार वार्ता के बाद समझौते के मुताबिक बार के पदाधिकारियों को पदमुक्त कर एल्डर कमेटी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अब बार के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी सभी कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श कर चुनाव का निर्णय लेगी। 11 सदस्य एल्डर कमेटी एवं आंदोलनकारी अधिवक्ताओं के बीच हुए समझौते के अंतर्गत बार का समस्त कार्यभार एल्डर कमेटी के द्वारा किया जाएगा तथा बार की आय व्यय का संचालन एवं वोटर लिस्ट का प्रकाशन एवं होने वाले चुनाव का समस्त कार्य भार संविधान के अनुसार एल्डर कमेटी द्वारा किया जाएगा। अधिवक्ताओं की सदस्यता शुल्क जमा करने पर रोक लगा दी गई है।
आज आंदोलनकारी अधिवक्ताओं की तरफ से समझौता वार्ता में पांच सदस्य कमेटी गठित की गई, जिसमें पूर्व बार अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ, पूर्व बार सचिव राजकुमार उपाध्याय, सचिव प्रत्याशी पूजा वर्मा, एल के गौतम, मनोज शर्मा के साथ साथ एल्डर कमेटी की तरफ से श्री महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, उमाकांत चतुर्वेदी, अजीत तेहरिया, वीरेंद्र लवानिया, नरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, ठाकुर रामवीर सिंह, जय नारायण वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र शर्मा शामिल थे।
आंदोलनकारी अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से पूर्व बार अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ, पूर्व सचिव राजकुमार उपाध्याय, बार सचिव प्रत्याशी पूजा वर्मा, चौधरी भगवान सिंह वर्मा, ठाकुर मदन गोपाल सिंह, गोपाल गौतम उर्फ़ आई, तेर सिंह, अश्विनी शुक्ला, एसके सिंह, मनमोहन शर्मा, मनोज शर्मा, एल के गौतम, योगेश जादौन, देवेंद्र पाल इंसान, शैलेश दुबे, अवधेश कुमार रावत, हरीश पचौरी, राम चरण शर्मा, रवि कुमार तंवर, शैलेंद्र चतुर्वेदी, जयदीप भारद्वाज, केके गौतम ,मुन्ना खान ,आर बी चौधरी, विनय शर्मा, विवेक कनौजिया, राज कृष्ण भारद्वाज, राजेश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, सुशील सागर, हरिओम सिंह, अरविंद कुमार उर्फ बिट्टू, इंद्र भूषण गौतम, भारत भूषण गौतम, कृष्ण बिहारी यादव आदि शामिल रहे।
- Legend News

Recent Comments