रिपोर्ट : LegendNews
जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाऊंगा... क्रिकेट छोड़ दूंगा: मोहम्मद शमी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे मोहम्मद शमी ने हाल ही में बताया कि क्या उनके मन में रिटायरमेंट का ख्याल आया है। भारत में वापसी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद 35 साल के शमी ने अपना रुख साफ कर दिया।
शमी ने कहा- जब मैं थक जाऊंगा तो मैं इसे खत्म कर दूंगा, लेकिन मैं अभी रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा क्योंकि ऐसे विचार आपको नीचे खींचते हैं। अगर यह विचार आपके दिमाग में आता है तो इसका मतलब है कि आप पहले से ही थके हुए हैं। और अगर आप थके हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप बोर हो चुके। और मैंने यह पहले भी कहा है। मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा जिस दिन मैं उठूंगा और बोर होने का फैसला करूंगा। तो हां, जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाऊंगा, मैं छोड़ दूंगा लेकिन न तो मैं बोर हो रहा हूं और न ही आलसी। मैं एन्जॉय कर रहा हूं। रिजल्ट अच्छे और पॉजिटिव हैं।
शमी का अभी का फोकस आईपीएल पर है, जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को रिप्रेजेंट करेंगे। 2023 में पर्पल कैप विनर, इंडिया के इस पेसर को सनराइजर्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनका सीजन निराशाजनक रहा था। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए। इस सीजन में एक नई शुरुआत के साथ, शमी मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं।
उन्होंने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर मैं अपना 100 फीसदी दूंगा। मैं अपनी ज़िम्मेदारियां निभाऊंगा और मुझसे जो उम्मीदें रखी गई हैं, उन पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बाकी, मैं अपनी किस्मत नहीं बदल सकता। मैं बस अपने एटीट्यूड और पक्के इरादे से योगदान दे सकता। अगर लखनऊ ने मुझ पर भरोसा किया है तो मैं अपना सब कुछ दूंगा। फिर भी, जब भी आप खेल रहे हों, तो सबसे ज़रूरी चीज़ सैटिस्फैक्शन होती है। मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि मैंने कितना डोमेस्टिक मैच खेला है, बल्कि इस बात पर ध्यान दिया कि मेरी रिदम ठीक है। अगर यही बात है, तो मैं भविष्य के बारे में सोचना शुरू कर देता हूं।'
-Legend News

Recent Comments