रिपोर्ट : LegendNews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश की संसद एक नया इतिहास रचने के क़रीब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा है कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के क़रीब है.
पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' कार्यक्रम में संबोधन दिया.
पीएम मोदी ने कहा, राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय 16, 17, 18 अप्रैल है. 2023 में नई संसद में हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम के रूप प्रथम क़दम उठाया था.
वह समय से लागू हो सके, महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मज़बूती दे, इसके लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है.
उन्होंने कहा, मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि 21वीं सदी के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक महत्वपूर्ण निर्णय ये है.
पीएम मोदी ने कहा, संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनने जा रहा है. आज महिलाओं की भूमिका और अहम हो गई है. हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताक़तवर बनीं.
-Legend News

Recent Comments