कांग्रेस और बीजेपी दोनों राष्ट्रीय दलों का मुख्यालय अब दिल्ली में नई जगह शिफ्ट हो चुका है। बीजेपी का नया मुख्यालय डीडीयू मार्ग पर है तो वहीं कांग्रेस का नया मुख्यालय कोटला रोड पर है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी ने 24 अकबर रोड वाला ऑफिस नहीं छोड़ा है तो वहीं बीजेपी के पुराने मुख्यालय के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। RTI से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 24 अकबर रोड वाले ऑफिस का किराया 13 साल से अदा नहीं किया है। 
26 जून 2013 से 24 अकबर रोड का नहीं मिला किराया
इंडिया टुडे को RTI (सूचना का अधिकार) से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 26 जून, 2013 से 24, अकबर रोड स्थित अपने पुराने हेडक्वार्टर पर कब्जा जमाए हुए है और इस दौरान सरकार को बंगले का कोई किराया नहीं मिला है। जवाब में यह भी कहा गया है कि पार्टी पर बकाया रकम अभी समीक्षा के अधीन है और तय की जानी बाकी है।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले 'डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स' की ओर से दिए गए RTI जवाब में बताया गया है कि लुटियंस दिल्ली में स्थित बंगला नंबर 24, अकबर रोड, 7 अगस्त 1992 को कांग्रेस पार्टी को अलॉट किया गया था। हालांकि 26 जून 2013 से इसका अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया था और तब से यह बंगला पार्टी के बिना इजाजत कब्जे में है। 
RTI के जवाब में यह भी बताया गया है कि 26 जून 2013 से 24, अकबर रोड के लिए कोई किराया नहीं मिला है। इसके साथ ही कांग्रेस पर बकाया रकम की समीक्षा की जा रही है और अभी यह तय नहीं हुआ है, जिससे पता चलता है कि विभाग ने अभी तक पार्टी से वसूली जाने वाली रकम का आकलन नहीं किया है।
बीजेपी मुख्यालय के बारे में क्या है जानकारी
RTI में बीजेपी के पूर्व मुख्यालय 11 अशोक रोड के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स की ओर से बताया गया है कि यह बंगला 21 मार्च, 1985 को बीजेपी को आवंटित किया गया था। हालांकि, विभाग ने कहा कि यह प्रॉपर्टी अब लोकसभा सदस्यों के पूल का हिस्सा है। किराया वसूली और किराया देने वाली संस्था के बारे में जानकारी मांगने वाली अर्जी को बाद में लोकसभा सचिवालय को भेज दिया गया। जवाब में यह भी कहा गया है कि बीजेपी का कोई बकाया है या नहीं, इसकी समीक्षा की जा रही है और अभी तक इसका निर्धारण नहीं हुआ है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).