मथुरा। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक पीड़ित महिलाओं ने उपस्थित होकर अपनी समस्यायें रखीं, जिसमें मुख्यतः घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद एवं आपसी मतभेद आदि के शिकायतें सम्मि‍लित हैं। अध्यक्षा द्वारा उपरोक्त सभी शिकायतों में तत्काल कार्यवाही करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक-से-अधिक महिलाओं को दिये जाने के भी दिशा-निर्देश दिये गये। 

इस दौरान महिला जनसुनवाई / समीक्षा बैठक पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रतिनिधि-जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक श्रमामुक्त, महिला थाना, वन स्टाप सेन्टर यूनिट प्रथम /द्वितीय तथा जिला बाल संरक्षण इकाई, मथुरा आदि उपस्थित रहे।

डॉ बबीता सिंह चौहान ने कहा कि आज की जनसुनवाई में लगभग 13 शिकायतें प्राप्त हुई जोकि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद एवं आपसी मतभेद आदि से सम्बन्धित हैं। जनसुनवाई के दौरान महिला अधिवक्ताओं द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरूद्धाचार्य के द्वारा महिलाओं के विरूद्ध दिये गये आपत्तिजनक बयान पर कार्यवाही हेतु शिकायती पत्र दिया गया है जिसको गम्भीरता से लेते हुये नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु पुलिस के सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही ऐसे कथावाचकों के विरूद्ध बुद्धि-शुद्धि हवन करने की बात कही। कुछ पारिवारिक विवाद के शिकायतों में मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य शिकायतों में कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाऐं जैसे 112, 181 महिला हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, वन स्टॉप सेन्टर आदि संचालित की जा रही हैं। साथ ही प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत महिलाओं तक पहुँचाने की बात कही। उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण हेतु समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने कहा क‍ि अध्यक्षा के निर्देशानुसार आज की जन सुनवाई में आयी शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के समन्वय से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जायेगा। इसके बाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).