रिपोर्ट : LegendNews
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा न होने तक जारी रहेगा कॉकरोच पार्टी का आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहाकि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहाकि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। दीपके ने यह भी कहाकि शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा और इसमें लगभग 7,000 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा।
तब तक नहीं हटेंगे पीछे
सीजेपी के संस्थापक रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में दीपके ने कहाकि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहाकि हमने जंतर-मंतर पर जो विरोध प्रदर्शन किया वह सफल रहा क्योंकि इसमें 6,000 से 7,000 लोग शामिल हुए। यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, हम पीछे नहीं हटेंगे।
जल्द बनाएंगे प्लान
दीपके ने कहाकि हम इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए एक और कार्य योजना तैयार करेंगे। शनिवार को सीजेपी के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा हुए और परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संदेश दिया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।बाद में राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस वार्ता में सीजेपी के प्रवक्ताओं ने घोषणा की कि वे एक सप्ताह तक इस बात का इंतजार करेंगे कि या तो केंद्र सरकार प्रधान को बर्खास्त करे या प्रधान खुद इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेंगे।
-Legend News

Recent Comments