मथुरा। भाजपा द्वारा 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 की विशेषताओं और लाभों के बारे में जनता को बताने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। शुक्रवार को गिर्राज महाराज कॉलेज पर महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में आयोजित विचार संगोष्ठी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बजट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता भाजपा के मथुरा जनपद प्रभारी एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि बजट 2024 पूरी तरह से भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोड मैप तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीबों, किसानों, एससी-एसटी और एमएसएमई में कार्यरत लोगों के साथ बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करने को कहा। 

बजट को भेदभावपूर्ण बताकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कटारिया ने कहा कि बजट पर रचनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय विपक्ष केवल राजनीति करने में लगा है। जनता द्वारा दिए जनादेश को बार-बार अपमानित करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं पर जोर दिया गया है जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने में उपयोगी साबित होगा। आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यकर्ताओं से अपने व्यक्तिगत और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बजट के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी साझा करने को कहा। इस दौरान आशुतोष शुक्ला, महिपाल सिंह, संजय शर्मा, अनिल खंडेलवाल, धर्मेश सोनकर, यशपाल सिंह, विनीत शर्मा, राजू चौधरी, यशराज चतुर्वेदी, सुनील तरकर, विक्रम मुद्गल, शुभम ठाकुर, अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).