रिपोर्ट : LegendNews
टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया
टी-20 विश्वकप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है. 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. अब ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई. मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के चलते रद्द हुआ, जिसका नुकसान कंगारुओं को हुआ. जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच एक-एक अंक बंटने से ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई.
इंद्रदेव भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थे
बीती रात श्रीलंका के हाथों ऑस्ट्रेलिया की करारी हार के बाद जिम्बाब्वे को सुपर-8 राउंड में पहुंचने के लिए सिर्फ एक पॉइंट की जरूरत थी और कैंडी में मंगलवार सुबह से मौसम खराब था. लगातार बारिश हो रही थी. ऐसे में जब आयरलैंड के खिलाफ उनका मैच रद्द होने के बाद दोनों टीम को 1-1 अंक बांटे गए तो इसी के साथ ये भी तय हो गया कि जिम्बाब्वे सुपर-8 में खेलेगा और ऑस्ट्रेलिया को वापस लौटना होगा.
बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा मैच
पल्लेकेले स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ निर्धारित समय दोपहर 3 बजे से लगभग 55 मिनट बाद मैदान पर आए और अगले 90 मिनट तक कवर से पानी हटाने का काम करते रहे फिर आसमान में बादल छा गए और स्टाफ को वापस मैदान पर लौटना पड़ा. मैच स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया.

-Legend News

Recent Comments