महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए नीलामी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में जारी है। ऑक्शन से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने डब्ल्यूपीएल का लोगो जारी किया। इसके बाद मल्लिका सागर ने अरुण कुमार धूमल को नीलामी में शामिल खिलाड़ियों के नाम निकालने का अनुरोध किया। पहले मार्की प्लेयर्स पर बोली लगी। इसमें सबसे पहले स्मृति मंधाना पर बोली लगी। स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। इसके बाद बैटर्स की बोली लगी। इस कैटेगरी में पहली बोली जेमिमा रोड्रिगेज पर लगी। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा। शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले स्मृति को खरीदने के लिए आरसीबी और मुंबई दोनों ही लालयित दिखीं, लेकिन बाजी विराट कोहली की टीम के हाथ लगी। दूसरी बोली हरमनप्रीत कौर पर लगी। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा। सोफी डिवाइन को आरसीबी ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा। एशले गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। एलिस पेरी को आरसीबी ने 1.7 करोड़ रुपए में खरीदा। सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वारियर्स ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा। मार्की प्लेयर्स के दूसरे सेट में सबसे पहले यूपी वारियर्स ने दीप्ति शर्मा पर 2.6 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। इसके बाद रेणुका सिंह को आरसीबी ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड की क्रिकेटर नताली साइवर पर मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने 1.4 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पर गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को यूपी वारियर्स ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).