पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 का 55वां मैच आज यानी सोमवार 11 मई को धर्मशाला में खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस डीसी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। पंजाब की नजरें टेबल टॉपर बनने के साथ-साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी। हालांकि पिछले तीन मैचों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं डीसी की उम्मीदें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने पर होगी। अगर आज दिल्ली हारी तो आईपीएल 2026 में उनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। 
PBKS vs DC पिच रिपोर्ट और बारिश की संभावना
2023 की शुरुआत से, धर्मशाला में खेले गए पांच IPL मैचों में से चार में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। इसलिए टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करना उतना आसान नहीं होगा। दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे मैच पर कोई खतरा नहीं होना चाहिए। शाम को टेम्परेचर लगभग 14°C रहेगा। बल्लेबाजों यहां की पिच का खूब लुत्फ उठाते हैं, वहीं मैदान पर बादल छाने से गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी। 
धर्मशाला स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 14
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (64.29%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 5 (35.71%)
टॉस जीते गए मैच- 6 (42.86%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (57.14%)
हाईएस्ट स्कोर- 241/7 
लोएस्ट स्कोर- 116
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/5
औसत रन प्रति विकेट- 28.02
औसत रन प्रति ओवर- 8.89
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 187.50 
PBKS vs DC हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 18 तो दिल्ली ने 17 मैच जीते हैं। पंजाब ने दिल्ली पर 18वीं जीत इसी सीजन दर्ज की थी। पंजाब पिछले 5 पूरे मुकाबलों में दिल्ली को 3 बार हरा चुका है।
PBKS vs DC स्क्वॉड
पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश और विशाल निषाद।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख और माधव तिवारी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).