मथुरा। गोवर्धन विधानसभा के गाँव ऊँचागाँव व देवीपुरा में महाराणा प्रताप चौक पर हिंदू सम्राट क्षत्रिय शिरोमणि महामानव महाराणा प्रताप जी की 486 वीं जयंती बड़े धूम धाम से मनायी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में ऊँचा गाँव की सरदारी ने ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार मौजूद रहे। ऊँचा गाँव की सरदारी ने मुख्य अतिथि मुकेश सिकरवार व अन्य सभी अतिथियों का साफा, माला व पटुका पहना कर भव्य स्वागत किया, इसके उपरांत श्री महामानव महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया व उनकी जयंती बड़े हर्ष और उलाश के साथ मनायी गई। 

इसके पश्चात सभी सरदारी को संबोधित करते हुए मुकेश सिकरवार ने महामानव महाराणा प्रताप जी के जीवन और संघर्ष के बारे मैं बताते हुए कहा क‍ि महाराणा एक ऐसे महान योद्धा थे जो कभी किसी युद्ध में नहीं हारे और कभी भी निहत्थे या मजबूर दुश्मन पर वार नहीं करते थे। अकबर महाराणा के नाम से ही काँप जाता था और कभी भी महाराणा प्रताप के सामने युद्ध करने के लिए नहीं आता था। महाराणा ऐसे योद्धा थे जो एक बार अकबर के घर में घुस गए लेकिन अकबर और उसकी पत्नी को सोते हुए देख उन्होंने उन पर वार नहीं किया और उसको दिखाने के लिए उसकी पत्नी की चोटी काट लाए थे। अकबर ने महाराणा से संधि करने के लिए कई बार लोभ लालच दिया कि आप को इतने राज्य दे देते हैं आप हमारे साथ शामिल हो जाइए लेकिन महाराणा ने कभी भी संधि नहीं की और अपने देश के लिए हमेशा युद्ध किया व संघर्ष किया। 

इसके उपरांत मुकेश सिंह सिकरवार देवीपुरा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे और महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व उनको याद किया इसके साथ ही देवीपुरा महाराणा प्रताप और जय भवानी के नारों से गूंज उठा। 

कार्यक्रम में ठाकुर विक्रम सिंह तोष, प्रवीण ठाकुर तोष, जीतू ठाकुर, ठाकुर चंद्रप्रकाश सिंह मुखिया , विष्णु ठाकुर , पवन राजावत , मनोज ठाकुर, 85 ठाकुर , गोल्डी शर्मा , डॉ जगदीश सिंह गौर, ठाकुर विष्णु सिंह , रवि सिंह पत्रकार सतोहा, गुड्डू, हरीश राणा, राम ठाकुर तोष, ठाकुर कन्हैया सिंह, प्रमोद राघव, हेमंत राघव, वीरेन्द्र राघव, गगन ठाकुर, रोहित, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).