जैत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को विधान परिषद में प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति (दर्जा प्राप्त मंत्री) के रूप में पद एवं दायित्व की शपथ ग्रहण की। उन्हें माननीय सभापति विधान परिषद ठाकुर मानवेंद्र सिंह के समक्ष शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जनहित की भावना के साथ किया जाएगा। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था से जुड़े विषयों, उपभोक्ताओं की समस्याओं तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने से संबंधित मामलों को समिति के माध्यम से गंभीरता से उठाया जाएगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व एवं विधान परिषद के माननीय सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित और प्रदेश की बेहतर विद्युत व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ठाकुर ओम प्रकाश सिंह के सभापति पद की शपथ ग्रहण करने पर उनके समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).