रिपोर्ट : LegendNews
टेस्ला के CEO एलन मस्क ने बताया, उनके बेटे के मिडिल नेम में 'शेखर' क्यों है?
अमेरिका में इमिग्रेशन नीतियों और वैश्विक टैलेंट को आकर्षित करने की चर्चाओं के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारतीय प्रतिभाओं की तारीफ़ की है.
ज़ेरोधा के को-फ़ाउंडर निखिल कामत के साथ एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने कहा, भारतीय प्रतिभा से अमेरिका को सबसे अधिक लाभ मिला है.
भारतीयों और भारत से अपने जुड़ाव के बारे में मस्क ने कहा, मेरी पार्टनर शिवोन की जड़ें भारत से जुड़ी हैं और मेरे एक बच्चे का मिडिल नेम भारतीय भौतिक शास्त्री प्रोफ़ेसर एस चंद्रशेखर के नाम पर 'शेखर' है.
एस चंद्रशेखर को 1983 में सितारों की आकृति और कैसे सितारे बने इसके सैद्धांतिक शोध के लिए नोबेल पुरस्कार मिला.
कामत ने जब पूछा कि क्या शिवोन कभी भारत में रही हैं, तो एलन मस्क ने कहा, “नहीं वो कनाडा में पली-बढ़ी हैं.”
-Legend News

Recent Comments