पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुख्य सीमा पर बुधवार को गोलीबारी हुई, जिसके बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। 
गोलीबारी की आवाजें सुन लोगों में मची अफरा-तफरी
स्थानीय निवासियों की मानें तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान को जोड़ने वाले तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी गई थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाजें सुन वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। 
गोलीबारी की घटना पर दोनों देशों ने साधी चुप्पी
वहीं, अफगानिस्तान के पूर्वी नंगाहार प्रांत में सरकार के प्रवक्ता और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने इस गोलीबारी पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। बताते चलें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है।
तोरखम बॉर्डर को पहले भी किया गया है बंद
तोरखम बॉर्डर से ही दोनों देशों के नागरिक आते-जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच कई हुए विवाद के कारण इस बॉर्डर को बंद करना पड़ा है। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी तोरखम बॉर्डर को बंद किया गया है। इस वजह से हजारों ट्रक दोनों ओर सीमा पर फंसे रहे थे। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर किन कारणों से दोनों और से फायरिंग हुई है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).