तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना के तहत वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए तेलंगाना सरकार को दी गई अनुमति वापस ले ली है.
दरअसल, राज्य सरकार के मंत्री टी हरिश राव ने एक कैंपेन के दौरान इस योजना के तहत किए जा रहे खर्चे का ज़िक्र किया था.
रविवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि चुनाव कैंपेन में इस योजना का इस्तेमाल ना करने दिया जाए. कांग्रेस ने आयोग को लिखी चिट्ठी में कहा था कि बीआरएस चुनाव आयोग के योजना के तहत वित्तीय सहायता देने की अनुमति को ‘चुनाव प्रभावित करने के लिए एक टूल के रूप में’ इस्तेमाल कर रहा है.
चुनाव आयोग ने 24 नवंबर को राज्य सरकार को इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता देने की इजाज़त दी थी और इसके लिए 28 नवंबर तक का समय दिया था. अब ये फ़ैसला आयोग ने वापस ले लिया है.
तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).