रिपोर्ट : LegendNews
एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' का टीजर रिलीज
'उरी' एक्ट्रेस और आदित्य धर की वाइफ यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया। यह फिल्म डर के साथ-साथ कॉमेडी, फैंटेसी और पारिवारिक भावनाओं का एक अनोखा कॉम्बिनेशन साबित होती दिख रही है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'देवियों और सज्जनों, मोहिनी की तरफ से एक लिटिल रिक्वेस्ट। फिल्म नई नवेली का टीजर रिलीज।' टीजर लोगों को काफी अच्छा लगा है और खासकर लोग यामी गौतम की एक्टिंग और स्क्रिप्ट चॉइस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देवर को शक होता है और कहता है कि भाभी डायन है
करीब 1 मिनट 31 सेकंड के टीजर में एक आम घरेलू माहौल के बीच अजीब परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। टीजर की शुरुआत एक सामान्य परिवार से होती है, जहां घर में आई नई नवेली दुल्हन (यामी गौतम) सबका दिल जीतती है तभी देवर को शक होता है और वह गंभीर आरोप लगाता है कि भाभी डायन है।
'दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत को मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं'
इसके बाद टीजर जैसे आगे बढ़ता है यामी गौतम की झलक देखने को मिलती है, जिसमें वे कहती हैं, 'दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत को मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं।'
फिल्म 'नई नवेली' को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे
बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म 'नई नवेली' को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा (कलर येलो प्रोडक्शन और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज) मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी, जो देखने में बिल्कुल आदर्श लगती
फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देखने में बिल्कुल आदर्श लगती है। वह मेरठ के एक ऐसे परिवार में पहुंचती है, जहां पहले से ही काफी उथल-पुथल है। अपनी समझदारी और प्यार से वह इस बिखरे हुए परिवार को खुशहाल बनाने की कोशिश करती है। देखते ही देखते जिस घर में परेशानियां थीं, वहां खुशियां आने लगती हैं। इसी बीच उसके देवर को अपनी भाभी पर शक होने लगता है। उसे लगता है कि इतनी अच्छी और परफेक्ट भाभी के पीछे कोई राज जरूर है और कहीं वह वास्तव में डायन तो नहीं। यही शक फिल्म की कहानी को हास्य और रोमांच से जोड़ता है।
लोगों ने कहा, मुझे बू आ रही है अभी से कि फिल्म हिट है
फिल्म में यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोगोंने तारीफों के पुल बांधे हैं। एक ने कहा- यामी गौतम का रूल सिंपल है कि स्क्रिप्ट अच्छी हो ना हो, एक्टिंग ऐसी करो कि अवॉर्ड मिल जाए! एक ने कहा, 'यामी गौतम इस समय बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उरी, आर्टिकल 370, हक और अब नई नवेली में उन्हें अलग-अलग किरदार में देखना बहुत अच्छा लगता है। मुझे याद है कि 10 साल पहले वो जुनूनियत और सनम रे जैसी सच्ची रोमांटिक फिल्में करती थीं।' वहीं काफी लोगों ने इसे प्रॉमिसिंग बताया है। एक ने कहा है- मुझे बू आ रही है अभी से कि फिल्म हिट है। वहीं इन झलकियों में यामी गौतम की तारीफ कर लोगों ने कहा है- उनकी एक्टिंग नेक्स्ट लेवल की है।
-Legend News

Recent Comments