रिपोर्ट : LegendNews
अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (03 जून) दौरे पर होने वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। करीब तीन महीने लंबे इस दौरे में टीम इंडिया 5 वनडे, 5 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
शेड्यूल के मुताबिक तीनों फॉर्मेट की सीरीज अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक खेली जाएंगी। सबसे पहले टी20 सीरीज होगी, जिसका आगाज 22 अक्टूबर से होगा। इसके बाद वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरु होगी। आखिर में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो कि 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक चलेगी।
टी20 सीरीज के सभी मैच वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिलटन में होंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे। वनडे मैच ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में होंगे खेले जाएंगे, इनकी शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8.30 बजे से होगी। वहीं, वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 से शुरू होंगे।
देखें पूरा शेड्यूल..
टी20 सीरीज पहला टी20 – 22 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल) दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल) तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, दोपहर 1:30 वेलिंगटन (एचएनआरवाई स्टेडियम) चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे ऑकलैंड (ईडन पार्क) पांचवां टी20 – 01 नवंबर, दोपहर 1:30 बजे हैमिल्टन (सेडन पार्क)
वनडे सीरीज पहला वनडे – 4 नवंबर, सुबह 8:30 बजे ऑकलैंड (ईडन पार्क) दूसरा वनडे – 7 नवंबर, सुबह 8:30 बजे वेलिंगटन (एचएनआरवाई स्टेडियम) तीसरा वनडे – 10 नवंबर, सुबह 8:30 बजे हैमिल्टन (सेडन पार्क) चौथा वनडे – 13 नवंबर, सुबह 8:30 बजे माउंट माउंगानुई (बे ओवल) पांचवां वनडे – 15 नवंबर, सुबह 8:30 बजे माउंट माउंगानुई (बे ओवल) टेस्ट सीरीज पहला टेस्ट- 19 से 23 नवंबर, सुबह 4:30 बजे, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व) दूसरा टेस्ट- 27 से 1 दिसंबर, सुबह 4:30 बजे, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)
-Legend News

Recent Comments