रिपोर्ट : LegendNews
टीम इंडिया में वह सब कुछ है, जो होना चाहिए लेकिन ओस से बचकर रहना होगा
भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप जीता था। साउथ अफ्रीका की मेजबानी में 2007 में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उसके 17 साल बाद 2024 में भारत ने दोबारा टूर्नामेंट को अपने नाम किया। अब डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में उतरेगी। अभी तक कोई भी टीम बैक टू बैक इस टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं कर पाई है।
धोनी ने टीम इंडिया को सराहा
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत टी20 टीम की जमकर तारीफ की है। उनके अनुसार टीम में वह सब कुछ है जो होना चाहिए। एक इवेंट में बोलते हुए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान धोनी ने कहा, भारत की यह टीम सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। एक अच्छी टीम में जो कुछ भी होना चाहिए, वह सब कुछ इसमें मौजूद है। उनके पास खासकर इस फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है। ओस से बचकर रहना होगा
भारत में होने वाले मुकाबलों में ओस का रोल काफी अहम होता है। रात होने के साथ ओस आने की वजह से बैटिंग आसानी हो जाती है और गेंदबाजों को परेशानी होती है। ऐसे में रन चेज आसान हो जाता है। धोनी ने कहा, भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे जो चीज परेशान करती है, वह यह है कि मुझे ओस से नफरत है। ओस से बहुत कुछ बदल जाता है इसलिए जब मैं खेल रहा था, तब भी मुझे ओस से बहुत डर लगता था क्योंकि इससे टॉस काफी अहम हो जाता है।
भारतीय टीम के मैच रात को ही
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे। ऐसे में टारगेट डिफेंड करना काफी मुश्किल हो जाता है। रात होने के साथ ओस और ज्यादा हो जाती है। इसकी वजह से बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।
-Legend News

Recent Comments