श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 4 अगस्त को मुंबई से कोलंबो के लिए रवाना हो गई। हालांकि, युवा बाएं हाथ के प्रतिभावान बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं। वे बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सीरीज से बाहर होने और उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकिब नबी को शामिल किए जाने के बाद साई सुदर्शन का टीम के साथ न जाना भारत के लिए एक और चिंता का विषय है।
क्यों नहीं गए साई सुदर्शन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, साई सुदर्शन ने CoE बेंगलुरु में बल्लेबाजी तो शुरू कर दी है, लेकिन वे अभी 100% फिट नहीं हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही वे श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। 
3-दिवसीय वार्म-अप मैच तय करेगा किस्मत
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने से पहले 7 अगस्त से 9 अगस्त तक कोलंबो के NCC ग्राउंड्स में तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी। यदि सुदर्शन को इस अभ्यास मैच से पहले फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाती है, तो वे इसमें हिस्सा लेंगे। यदि वे वार्म-अप मैच मिस करते हैं, तो 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह बनाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हाल ही में श्रीलंका में इंडिया ए दौरे के दौरान साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 4 पारियों में 166 की औसत से 332 रन बनाए थे, जिसमें गॉल के मैदान पर दो शतक शामिल थे। 
WTC फाइनल की रेस के लिए बेहद अहम सीरीज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम फिलहाल 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ पांचवें स्थान पर है। द ओवल में होने वाले फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अपने बचे हुए 9 में से कम से कम 7 टेस्ट मैच जीतने होंगे। ऐसे में टीम इंडिया को अपने अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खल सकती है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).