मथुरा। आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) के साथ शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों से शिष्टाचार भेंट कर समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद एवं समाजसेवी राजा मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर चुनावी परिदृश्य एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे भी शिष्टाचार भेंट की तथा आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।

वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि पार्टी शिक्षक एवं स्नातक वर्ग के बीच लगातार संपर्क स्थापित कर रही है तथा उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों और विचारों को पहुंचाना है।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने  बताया कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार प्रबुद्ध वर्ग, शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर राकेश चतुर्वेदी (गुरुजी)  महानगर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी,माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री संजय पचौरी कुलदीप शर्मा प्रमोद बंसल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).