भारतीय टी20 टीम ने एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया एशियन गेम्‍स में अपना गोल्ड बचाने में सफल रही। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से टी20 सीरीज खेलने जा रही है। पांच मैचों की इस सीरीज में कप्‍तान अय्यर के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, लेकिन इसके लिए उन्‍हें सीरीज में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ क्‍लीन स्‍वीप करना होगा। 
विंडीज के खिलाफ 5-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने पर श्रेयस अय्यर बनेंगे नंबर-1
बता दें कि श्रेयस अय्यर बतौर कप्‍तान अब तक लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत चुके हैं, अगर वह घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में 5-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रहते हैं, तो वह रोहित शर्मा के साथ संयुक्‍त रूप से लगातार 14 टी20 मुकाबले जीतने वाले दुनिया के पहले कप्‍तान बन जाएंगे। वहीं, अगर सीरीज के पहले चार मुकाबले जीतते हैं, तो इस मामले रोहित शर्मा के बाद दुनिया के दूसरे कप्‍तान बन जाएंगे। बता दें कि इस मामले में रोहित शर्मा लगातार 14 जीत के साथ टॉप पर हैं, यह रिकॉर्ड उन्‍होंने नवंबर 2019 से जुलाई 2022 के बीच बनाया था। 
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने से एक जीत दूर
भारतीय टीम अगर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले लगातार तीन मैच भी जीतती है, तो श्रेयस अय्यर बतौर कप्‍तान दूसरे सबसे ज्‍यादा टी20 मैच जीतने वाले भारतीय भी बन सकते हैं। इस मामले में वह रोहित शर्मा के 2024 में लगातार 11 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वहीं, अगर अय्यर पहला मैच जीतने में भी सफल हो जाते हैं, तो वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).