इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 की सेमीफाइनल रेस में बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर-8 के मुकाबले में हरा दिया। सुपर-8 के आखिरी मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से है। हालांकि नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान पीछे है। पहले बैटिंग करते हुए अगर पाकिस्तानी टीम 160 रन बनाती है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रनों से जीत हासिल करनी होगी। वहीं अगर 161 रनों का टारगेट मिलता है तो 40 गेंद रहते जीत हासिल कर लेनी होगी। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
पाकिस्तान को लेकर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के लिए आसान नहीं है। वो होने वाला नहीं है। दुआएं तो कबूल हो गईं, इंग्लैंड जीत गया। अब उनकी आवाम की दुआएं पाकिस्तान के लिए थोड़ी ही ना लगेंगी। जो सेनेरिया देख रहे हैं कि 160 रन तुम बनाओ और 60 रनों से जीतो, तो श्रीलंका को बहुत ही खराब क्रिकेट खेलनी पड़ेगी। 90 रनों पर ऑलआउट करना पडे़गा, जो संभव नहीं है।' 
वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा- ये हो सकता है तो 40 गेंद पहले चेज कर दो। लेकिन उनकी बैटिंग वैसी नहीं है। वो इतनी ताबड़तोड़ बैटिंग करें कि 40 गेंद पहले 160 रन चेज कर दें। 13-14 ओवर में 160 रन, वैसे ही 160 रन नहीं बन रहे पाकिस्तान से तो वो कहां 14 ओवर में 160 रन बना पाएंगे। मुश्किल है। 
पल्लेकेले में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा। सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड से था। बारिश की वजह से वह मुकाबला रद्द हो गया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हार मिली। वहीं न्यूजीलैंड ने मैच रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की थी। 
-Legend News

 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).