रिपोर्ट : LegendNews
टी20 वर्ल्ड कप: ICC की बांग्लादेश को चेतावनी, भारत में खेलो या बाहर हो जाओ
टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ कह दिया है कि टीम भारत में ही खेलेगी, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने 21 जनवरी तक का समय दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अंतिम फैसला बताकर स्थिति स्पष्ट करे। यह जानकारी ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के जरिए सामने आई। इस मामले में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी के सामने बात न चलने पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है।
बीसीबी का रुख: भारत नहीं, श्रीलंका में खेलने की मांग
आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच पिछले एक सप्ताह में दो दौर की बैठकें हुई हैं।
शनिवार को ढाका में हुई बैठक में बीसीबी ने अपना रुख दोहराया कि वे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका का विकल्प दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप का सह-आयोजक भी है, लेकिन आईसीसी ने शेड्यूल और ग्रुपिंग में बदलाव से साफ इनकार कर दिया।
बीसीबी की ओर से जताई गई मुख्य आपत्ति सुरक्षा को लेकर है। बोर्ड का कहना है कि भारतीय जमीन पर खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जोखिम है।
हालांकि, आईसीसी इस पर सहमत नहीं है और उसका कहना है कि मौजूदा शेड्यूल ही लागू रहेगा और बांग्लादेश ग्रुप सी का हिस्सा बना रहेगा।
आईसीसी का जवाब: सुरक्षा में कोई खास खतरा नहीं
आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा खतरे जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है।
एक स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से आईसीसी ने बताया कि भारत में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है और वहां सुरक्षा स्थिति उच्च श्रेणी की है।
किसी भी टीम को लेकर कोई खास खतरा पहचान में नहीं आया है। इसके बावजूद बीसीबी अपनी मांग पर अड़ा हुआ है और विवाद करीब तीन सप्ताह से जारी है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार यह आपत्ति चार जनवरी को दर्ज कराई थी। इधर टूर्नामेंट शुरू होने में केवल तीन सप्ताह शेष हैं, शुरुआती मुकाबले सात फरवरी से शुरू होने हैं।
बांग्लादेश के मुकाबले भारत में ही निर्धारित
मौजूदा शेड्यूल में बांग्लादेश अपने लीग मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलेगा। बांग्लादेश टीम का पहला मुकाबला सात फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम अपने दो और ग्रुप मैच कोलकाता में खेलेगी और अंतिम मैच मुंबई में होगा।
बीसीबी ने आईसीसी से ग्रुप बदलने की मांग भी रखी थी, जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेश को ग्रुप बी में भेज दिया जाए और आयरलैंड को ग्रुप सी में स्थानांतरित किया जाए क्योंकि आयरलैंड के मुकाबले श्रीलंका में होने हैं, लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।
इंकार हुआ तो रिप्लेसमेंट बनेगा स्कॉटलैंड
आईसीसी के करीबी सूत्रों के मुताबिक यदि बांग्लादेश अंतिम समय तक भारत जाने से इंकार करता है, तो उसकी जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। आईसीसी फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा है।
-Legend News

Recent Comments
mikejonson
2026-01-21 15:56:04
This whole T20 World Cup pressure on Bangladesh is stressful as hell, politics always messing with pure sport. As a fan, it makes you want more control over how you enjoy cricket. I follow matches closely and use https://megapari-bangladesh.net/, a Bangladesh sports betting platform, to stay engaged regardless of where games are played. It’s not about the drama from ICC, it’s about enjoying the match itself.