रिपोर्ट : LegendNews
टी20 वर्ल्ड कप: गावस्कर ने कहा, रोमांचक होगा भारत का इंग्लैंड से सेमीफाइनल
भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने हाल ही में सुपर 8 के हाईवोल्टेज मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम 4 का टिकट हासिल किया था। अब टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस मैच से पहले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है।
सुनील गावस्कर ने सेमीफाइनल से पहले क्या कहा?
सुनील गावस्कर को लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बेहद रोमांचक होगा जिसमें बल्लेबाजी में लचीलापन और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी से भारतीय टीम थोड़ा फायदे में रहेगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला गया था। इंग्लैंड ने 2022 में एडिलेड में भारत को 10 विकेट से हराया जबकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 2 साल बाद वेस्टइंडीज के प्रोविडेंस में इसका बदला चुकता कर दिया था।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद: सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा, ‘दोनों टीम बहुत अच्छी हैं। उनके पास अच्छे बल्लेबाज और अच्छे गेंदबाज हैं। उनके पास मध्य क्रम में अच्छे बल्लेबाज हैं और फिनिशर भी हैं। दोनों टीमों की गेंदबाजी में विविधता है।’ उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेल चुके हैं और भारतीय परिस्थितियों से परिचित हैं। उसके खिलाड़ी नॉकआउट मैच खेलने के दबाव से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक रोमांचक मुकाबला होगा।’
कौन से दो खिलाड़ी रहेंगे एक्स फैक्टर?
सुनील गावस्कर ने हालांकि कहा कि तेज गेंदबाज बुमराह और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बीच जंग इस मैच का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। इंग्लैंड की टीम में कप्तान हैरी ब्रूक इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मेरा मानना है कि बुमराह को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर करने चाहिए क्योंकि नई गेंद से अगर वह शुरू में विकेट ले लेते हैं, तो भारत का पलड़ा भारी हो जाएगा। वह जोस बटलर, फिल साल्ट और हैरी ब्रूक के विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।’
पहले स्पैल में ही देनी होगी गेंदबाजी
सुनील गावस्कर ने कहा कि बुमराह को चार ओवर के बाद गेंदबाजी सौंपने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जब चार ओवर पहले ही फेंके जा चुके हैं और बल्लेबाजों को लगभग 20 गेंदें खेलने को मिल चुकी हैं तो इसका मतलब होगा कि जब बुमराह गेंदबाजी करने के लिए आएंगे तो दोनों बल्लेबाजों को 8-10 गेंदें खेलने को मिल चुकी है और उन्होंने क्रीज पर अपने पांव जमा लिए होंगे। बुमराह और भारत दोनों के लिए यह बेहतर नहीं होगा कि बुमराह शुरू में गेंदबाजी करके विकेट हासिल करें।’
तिलक वर्मा के होने का बड़ा फायदा
सुनील गावस्कर के अनुसार भारत का एक और फायदा यह है कि उसकी बल्लेबाजी में लचीलापन है और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। तिलक ने शुरू में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन टीम मैनेजमेंट ने जब संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला किया तो वह पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने लगे।
गावस्कर ने कहा, ‘तिलक वर्मा बहुत ही समझदार क्रिकेटर है, जो स्थिति का अच्छी तरह आकलन करता है और फिर उसी के अनुसार खेलता है। मुझे लगता है कि पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह स्थिति की नजाकत को समझ सकता है। मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसने सैमसन पर से दबाव काफी हद तक कम कर दिया था।’ -Legend news

Recent Comments
Rajiv Khanna
2026-04-10 07:54:18
Hello Sir, T20 world cup discussions never disappoint doesn't it? I checked both teams recent form, tried to make sense of patterns. While scrolling I registed at site 1win to see live betting lines and options. Placed a small bet on wickets count instead of winner, felt smarter choice. Got around ₹150 gain which felt neat for minimal effort. Why are people here obsessed with batting stats only? Bowling decides games half the time.