टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पिछले 11 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर इस इंतजार को खत्म करने पर रहने वाली है। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने वाले हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। वह इस टूर्नामेंट में साल 2007 से खेल रहे हैं।

इतिहास रचने के लिए तैयार कप्तान रोहित
टीम इंडिया के मौजूदा स्क्वॉड में रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप ने इकलौता टी20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। रोहित शर्मा भी उस टीम का हिस्सा थे। ये वर्ल्ड कप का पहला एडिशन भी था। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के हर एडिशन में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वह अब 9वीं बार इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। बता दें वह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशन खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। वहीं, दुनिया के वह दूसरे खिलाड़ी होंगे जो 9वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। रोहित के अलावा शाकिब अल हसन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में खेले हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी 
रोहित शर्मा - 8 एडिशन
एमएस धोनी - 6 एडिशन
युवराज सिंह - 6 एडिशन
विराट कोहली - 5 एडिशन
रवींद्र जडेजा - 5 एडिशन
आर अश्विन - 5 एडिशन

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन 
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा अभी तक 39 मैच खेल चुके हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस दौरान रोहित ने 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में 9 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, सिर्फ 1 बार ही 0 पर आउट हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है। ऐसे में रोहित शर्मा का ये अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है। 

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).