टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वो दिन आ ही गया है कि भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से होगी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीम में भिड़ंत होगी। भारत ने आयरलैंड को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। वहीं दूसरी तरह पाकिस्तान उलटफेर का शिकार हो गया था। उसे अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिली थी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अपने तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। एक मैच में भी हार उसके अगले राउंड में पहुंचने के सपने तो तोड़ सकता है। वहीं भारतीय टीम भी इस मैच को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेगी। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर दोनों ही टीमों के लिए बैटिंग करना आसान नहीं होने वाला है। 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें से 5 मुकाबले भारत ने जीते हैं जबकि एकमात्र मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। 
भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 
पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).