सीरिया की सरकार ने BBC पर पक्षपातपूर्ण और भ्रामक रिपोर्टें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए BBC के पत्रकारों की मान्यता ख़त्म कर दी है.
सीरिया के सूचना मंत्रालय ने कहा है कि बीबीसी पेशेवर मानकों का पालन करने में नाकाम रहा है. हाल ही में ड्रग कारोबार पर की गई बीबीसी की एक रिपोर्ट में केप्टागोन ड्रग के कारोबार और राष्ट्रपति बशर अल असद के परिवार के बीच संबंध होने का दावा किया गया था. बीबीसी का कहना है कि वह निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता करता है.
बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि “तथ्यों को स्थापित करने के लिए हमने राजनीति के हर वर्ग से बात की है.”
बीबीसी न्यूज़ अरबी ने पिछले महीने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इस रिपोर्ट में केप्टागोन ड्रग के कारोबार और सीरियाई सैन्य बलों के वरिष्ठ सदस्यों और असद परिवार के सदस्यों के बीच संबंध स्थापित किया गया था.
केप्टागोन एक एम्फेटामाइन ड्रग है जिसकी लत लग जाती है. सीरिया की सरकार इस ड्रग के कारोबार के आरोपों को पहले भी खारिज कर चुकी है.
बीबीसी पत्रकारों की मान्यता ख़त्म करते हुए सीरिया की सरकार ने ड्रग कारोबार पर रिपोर्ट का ज़िक्र नहीं किया है.
सरकार ने कहा है कि साल 2011 में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से ही बीबीसी ने कभी-कभी भ्रामक जानकारियां प्रदान की हैं.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).