मालवीय नगर अग्निकांड और सैदुलाजाब में इमारत गिरने की घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार और MCD ने अवैध बहुमंजिला इमारतों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई तेज कर दी है। दक्षिण दिल्ली के कृष्णा पार्क इलाके में रविवार को MCD की टीम ने एक बहुमंजिला इमारत पर हथौड़ा चलाया।
सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार नियमों की अनदेखी कर बनाए गए निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। रविवार को खानपुर और सैनिक फार्म्स में अवैध बहुमंजिला इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस एक्शन की सराहना करते हुए बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने सीएम रेखा गुप्ता की तारीफ की। 
150 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्लीवासियों की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे पहले शालीमार बाग (हैदरपुर) में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 150 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया था। 
MCD ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध विशेष ‘क्रैकडाउन’ अभियान शुरू
मालवीय नगर आग त्रासदी और सैदुलाजाब इमारत हादसे के बाद उपराज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली सरकार, राजस्व विभाग और MCD ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध विशेष ‘क्रैकडाउन’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत राजधानी में लगातार चेकिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).