खुद को पार्ट टाइम एक्टर बताने वाली स्वरा भास्कर अपनी 'जौहर' वाली टिप्पणी की वजह से कानूनी शिकंजे में फंस सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट की एक एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड ने उन्हें तुरंत माफी मांगने को कहा है। स्वरा भास्कर ने अपने पहले वाले बयान पर जो सफाई दी है, उसी के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील अमिता सचदेवा ने कहा है कि अगर वो तुरंत माफी नहीं मांगतीं तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाया जाएगा। 
हम सिर्फ कहते नहीं हैं, कार्रवाई करते हैं 
सुप्रीम कोर्ट की वकील ने स्वरा भास्कर की सफाई वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है, 'पद्मावत मूवी किस चीज पर थी, आपको पूरी तरह पता था। आप जानती थीं कि इसमें रानी पद्मावती और चित्तौड़ की उन महिलाओं की वीरता और बलिदान दिखाया गया है, जिन्होंने पकड़े जाने और अपमानित होने की जगह जौहर का रास्ता चुना। आपको यह पता था। और फिर भी आपने वह बयान दिया।' 
अनुवाद की गलती का फर्जी तर्क दे रही 
सुप्रीम कोर्ट की वकील ने स्वरा भास्कर को बिंदुवार तरीके से उनके मुंह से निकली बातों और उसके मायने को समझाया है। वह कंफ्यूजन नहीं था। वह चुना गया था।
इनके मुताबिक माफी मांगने के बजाए स्वरा भास्कर अनुवाद की गलती का फर्जी तर्क दे रही हैं।
इनका कहना है कि लोगों ने उन्हें सुना है कि पहले रानी पद्मावती के पवित्र त्याग का किस तरह से टॉकिंग प्वाइंट की तरह इस्तेमाल किया और फिर यह दिखाने की कोशिश की कि वह तो रेप पीड़िताओं की बात कर रही थीं।
हर किसी की समझ का अपमान मत कीजिए। 
बहाने मत बनाइए, माफी मांगिए 
सनातन धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का संकल्प लेने वाली वकील का यह भी कहना है कि अगर वाकई आप यह कहना चाहती थीं कि पीड़िताओं को जीने का हक है, तो बिना रानी पद्मावती का नाम और उनके जौहर को इसमें घसीटे भी कर सकती थीं। लेकिन, आपने ऐसा नहीं किया। 
स्वरा भास्कर ने जौहर पर क्या कहा?
दरअसल, स्वरा भास्कर पर आरोप है कि उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी से अपनी मर्यादा बचाने के लिए चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती और उनके साथ जौहर करने वाली महिलाओं को कायर कहा है।
हालांकि, जब स्वरा भास्कर का यह अंग्रेजी वाला क्लिप वायरल हुआ तो उन्होंने हिंदी में एक सफाई दी और दलील दे रही हैं कि उनकी की बातों का गलत ट्रांसलेशन किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मीडिया पर भी दोषारोपण करना शुरू कर दिया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).