राजस्थान के कोटा में रविवार को दो छात्रों की संदिग्ध मौत हो गई है. पुलिस शुरुआती जांच में इन घटनाओं को खुदकुशी मान रही है.
अगस्त महीने में पांच और इस साल में अब तक दो दर्जन छात्रों की मौत हो चुकी है.
महाराष्ट्र में लातूर के 16 साल के आविष्कार संभाजी कासले कोचिंग संस्थान में रविवार को टेस्ट देने गए थे. सवा तीन बजे संस्थान की छठी मंज़िल से नीचे कूद गए, मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. जिसमें आविष्कार संस्थान की छठी मंज़िल पर जाते हुए और नीचे गिरते हुए नज़र आ रहे हैं. वह कोटा के तलवंडी इलाके में रहते थे.
आविष्कार संभाजी की मौत से लगभग साढ़े तीन घंटे बाद शाम क़रीब सात बजे एक और छात्र की मौत की ख़बर सामने आई.
बिहार के 18 साल के आदर्श का शव कमरे में लटका हुआ मिला. वह 18 साल के थे और लैंडमार्क इलाक़े में रह रहे थे. नीट की कोचिंग के लिए चार महीने पहले ही कोटा आए थे.
एक फ्लैट में अपने भाई -बहन के साथ रहते थे. शाम को खाने के लिए आवाज़ देने कर कोई जवाब नहीं मिला. दरवाज़ा तोड़ने पर घटना की जानकारी मिली.अस्पताल में डॉक्टर्स ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया.
दोनों छात्रों की मौत के पीछे कोचिंग संस्थान में हुए टेस्ट में आए कम नंबर को कारण माना जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा सिटी शरद चौधरी ने बताया कि "दोनों छात्रों ने आत्महत्या की है. आविष्कार, कोचिंग संस्थान की छठी मंज़िल से कूद गए और आदर्श ने अपने कमरे में सुसाइड किया है."
"आविष्कार के छठी मंज़िल पर जाते हुए और नीचे गिरते हुए सीसीटीवी फुटेज में है."
उन्होंने कहा, "कोटा में छात्रों के लिए थाना खोलने के लिए हम इसी सप्ताह पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजेंगे."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).