यूपी एटीएस की पूछताछ में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर बताने से ज्यादा छुपा रही है. हालांकि उसने अब तक की पूछताछ में इतना जरूर बता दिया है कि एटीएस को उसके पाकिस्तानी जासूस होने का शक गहरा गया है.

अवैध तरीके से सरहद लांघकर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के छुपे रहस्य अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. PUBG से प्रेम, शादी और अब जासूसी के फेर में फंसी सीमा एटीएस की पूछताछ में भी बहुत कम खुल रही है. लेकिन अब तक की पूछताछ और जांच पड़ताल में एटीएस के संदेह को मजबूत करने वाले सबूत मिल गए हैं. एटीएस की पूछताछ में सीमा हैदर के नेशनल आईकार्ड का विवरण मिला है. इस कार्ड पर सीमा के दो फोटे लगे हैं और इसका नंबर 4520573284426 है. इसी प्रकार उसके नाम से पासपोर्ट भी मिले हैं.

सीमा हैदर के एक पासपोर्ट नंबर HZ0004421 पर जन्म तिथि एक जनवरी 2002 दर्ज है. दूसरे पासपोर्ट नंबर HZ0004422 पर भी यही जन्म तिथि लिखी है. ये पासपोर्ट पाकिस्तान के खैरपुर के पते पर बनवाया गया है. एटीएस की जांच में पता चला है कि सीमा हैदर एक बार पहले भी इंडिया में आने का प्रयास कर चुकी है. इसके लिए वह सारजाह के रास्ते 10 मार्च 2023 को नेपाल तक आ गई थी, यहां उसे रिसीव करने के लिए सचिन मीणा भी पहुंचा था. दोनों करीब एक सप्ताह तक यहां विनायक होटल में ठहरे थे. लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा.

अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उस समय सीमा हैदर क्यों आई थी और जब आ ही गई तो वापस क्यों लौटी थी. इसी से लगता तीसरा सवाल यह कि जब यहां से वापस लौट गई तो अब छह महीने के अंदर फिर क्यों आ गई. इन्हीं सवालों के चलते एटीएस के अधिकारी भी किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. इन्हीं सवालों के जरिए एटीएस को शक है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सीधा सीधा जासूसी का मामला है.एटीएस का यह शक अनायास नहीं है. अभी एक महीने पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से राज्य के सभी राजपत्रित अधिकारियों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया था.

यूपी पुलिस ने पहले ही जताया था अंदेशा
इसमें साफ तौर पर कहा गया था कि पाकिस्तान में बैठकर और हिन्दू लड़की की फेक प्रोफाइल बनाकर भारतीय सेना, पुलिस और उनसे जुड़े लोगों को दोस्ती व प्यार के जाल में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. इस प्रकार देश के दुश्मन देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस तरह की कुछ प्रोफाइल की जानकारी भी सभी अधिकारियों को दी थी. आगाह किया था कि इसी तरह की कुछ और भी प्रोफाइल हो सकती हैं, जिससे इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है.

देखा जाए तो सीमा हैदर की पूरी कहानी पुलिस को मिले इस इनपुट और एडवाइजरी से मेल खाते हैं. इसीलिए यूपी ATS अपने शक को विधिवत वेरिफाई करना चाहती है. देखा जा रहा है कि सीमा हैदर के रूप में यह कोई आईएसआई का मुखौटा तो नहीं. एटीएस के सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सीमा हैदर ने बताया कि वह पहले से भारतीय लोगों से दोस्ती गांठना चाहती थी. इसके लिए सीमा ने सचिन मीणा से पहले कई अन्य लोगों से संपर्क भी किया था. यह सभी लोग दिल्ली एनसीआर के ही रहने वाले थे.

बेहद शातिर है सीमा हैदर
एटीएस के मुताबिक सीमा हैदर बेहद शातिर है और पूछे गए सवालों का नपा तुला जवाब ही दे रही है. बल्कि वह अपने जवाब में एटीएस को इस तरह से घुमाने की कोशिश कर रही है, जिससे एटीएस को लग रहा है कि वह आसानी से राज नहीं उगलने वाली. एटीएस सूत्रों के मुताबिक सीमा हैदर भले ही अपने आपको अनपढ़ या बहुत कम पढ़ी लिखी बता रही है, लेकिन सोमवार को हुई पूछताछ के दौरान वह फर्राटे के साथ इंगलिस बढ़ती चली गई. उसका इंग्लिश के एसेंट का उच्चरण भी काफी अच्छा था.

उसने एटीएस के कुछ सवालों के जवाब इस प्रकार दिए हैं कि खुद एटीएस की टीम भी हैरान है. बता दें कि सीमा हैदर से UPATS की टीम ने सोमवार को अपने सेक्टर 94 स्थित ऑफिस में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद आज सुबह 8:40 पर भी टीम उसे लेकर पूछताछ के लिए रबूपुरा गांव से निकली थी, लेकिन कहां ले जाया गया है, इसकी अब तक कोई खबर नहीं है. दरअसल एटीएस पूछताछ की लोकेशन और पूछताछ का विवरण गोपनीय रख रही है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).