सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती अभी भी NCB की रडार में हैं और उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दर्ज ड्रग्स मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ दायर किये गए अपने ड्राफ्ट चार्ज में कहा है कि आरोपियों ने हाई सोसायटी और बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई की और सुशांत को भी ‘नशे की लत’ के लिए उकसाया।
एनसीबी के ड्राफ्ट चार्ज में यह भी कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की डिलीवरी साल 2018 से ली जा रही थी। चार्ज में कहा गया है कि साल 2020 में सुशांत के लिए उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी सहित अन्य आरोपियों द्वारा ड्रग्स खरीदी जाती थी। एनसीबी ने अपने ड्राफ्ट चार्ज में यह भी दावा किया कि आरोपियों ने सुशांत को ‘अत्यधिक नशीली दवाओं की लत’ के लिए उकसाया था। 
एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 35 आरोपियों को आरोपित करने का प्रस्ताव पेश करते हुए अपना ड्राफ्ट पेश किया है। कुछ आरोपियों में सुशांत की तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोइक और दिवंगत अभिनेता के दो कर्मचारी शामिल हैं, जिन पर राजपूत के लिए कथित तौर पर ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया गया है। 
एनसीबी का दावा है कि 2018 से सुशांत अपने कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के माध्यम से ड्रग्स ले रहे थे। साल 2020 में एनसीबी ने दावा किया था कि अभिनेता या रिया चक्रवर्ती के कहने पर उन्हें (सुशांत) ड्रग्स की डिलीवरी की गई थी। एनसीबी का दावा है कि सिद्धार्थ पिठानी ने शुरुआत में जिसे “पूजा सामग्री बताया” वह ड्रग्स थी, जिसे सुशांत के बैंक खाते से ही उनके लिए खरीदा गया था। 
एनसीबी ने आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (NDPS Act) की धारा 8 (C) के 20 (B) (II) (A), 22, 27, 27 A, 28, 29 और 30 के तहत आरोप लगाए थे। इन धाराओं के तहत आरोपियों पर किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन, बिक्री-खरीद, अपराधियों को शरण देने के साथ-साथ आपराधिक साजिश, अपराध करने का प्रयास और तैयारी से सम्बंधित आरोप थे। 
इन दावों के बाद अदालत ड्राफ्ट चार्ज को पढ़ेगी, सबूत देखेगी और उन आरोपों पर फैसला करने से पहले एनसीबी के साथ-साथ आरोपियों को भी सुनेगी, जिनके लिए उन पर मुकद्दमा चलाया जा सकता है। एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 35 आरोपियों को आरोपित करने का प्रस्ताव रखते हुए अपना ड्राफ्ट चार्ज पेश किया है।
-Compiled: Legend New

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).