T20 वर्ल्ड कप में शनिवार को 4 मुकाबले खेले जाएंगे. दो मुकाबले सुबह जबकि दो रात में खेले जाएंगे. इस दौरान ग्रुप ऑफ डेथ की टीमें भी आमने सामने होंगी जो जीत दर्ज कर सुपर 8 का दावा पुख्ता करना चाहेंगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज जैसी जंग भी देखने को मिलेगी. इनमें से एक मैच ऐसा है जिसके लिए आपको रातों की नींद खराब करनी होगी. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे से खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धीरे धीरे रोमांच बढ़ रहा है. आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट के 11वें मैच में बड़ा उलटफेर हुआ. पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर में हरा दिया. इस टूर्नामेंट में शनिवार (8 जून) को एक या दो नहीं बल्कि चार मैच खेले जाएंगे. क्रिकेट प्रेमियों के लिए शनिवार को सुपर सैटरडे है. इस दिन ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ की टीमें भी आपस में टकराएंगी. दूसरी ओर, एशेज जैसा रोमांच भी देखने को मिलेगा. इनमें से दो मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे जबकि इतने ही मैच अमेरिका में आयोजित होंगे. एक मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे खेला जाएगा. इसके लिए फैंस की रातों की नींद खराब करनी होगी.

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में  शनिवार को दिन का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:00 बजे खेला जाएगा. इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने अफगानिस्तान (NZ vs AFG) होगा. यह मैच विंडीज के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा. न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप सी के मैच में आईपीएल सितारों से भरी अफगानिस्तान टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. कीवी टीम को विरोधी को हल्के में लेने की गलती करने से बचना होगा. न्यूजीलैंड को कठिन ग्रुप मिला है जिसमें दो बार की चैंपियन मेजबान वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी टीमें हैं. बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द होने से न्यूजीलैंड की तैयारी पर असर पड़ा है. उसे पहले दो मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से खेलना है. अफगानिस्तान की टीम ने यहां पहला मैच जीता है और हालात से अच्छी तरह वाकिफ हो गई है.

Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).