रिपोर्ट : LegendNews
संत प्रेमानंद महाराज से मिले भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 5:00 बजे मथुरा आए जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी का यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज को राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का काफिला लक्ष्मी नगर चौराहा स्थित भारतीय किसान यूनियन सुनील के कैंप कार्यालय विजयलक्ष्मी गेस्ट हाउस पर पहुंचा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव उदयभान सिंह जाटव महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा 144 दिन से भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन जिला प्रशासन कुंभकरण की नींद में सो रहा है 144 दिन बीते जाने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। मथुरा जिला प्रशासन अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहा है।
वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार भी किसान विरोधी सरकार है इन सरकारों ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों को जुमले दिए हैं और जुमले देते आ रहे हैं कहा कि एक हफ्ते के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कोटा मौजा चंदन नगर गांव मथुरा वृंदावन नगर निगम में आता है यहां की जमीनों के सर्किल रेट 7500 वर्ग मीटर है। कोटा मौजा गांव के किसानों को 7500 वर्ग मीटर का चौगुना मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की भूमि का सरकार द्वारा द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है, उन किसानों के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी का लाभ दिया जाए। एक हफ्ते के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मथुरा में होगा एक बड़ा आंदोलन जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता जी जान जुट जाएं। एक हफ्ते के बाद मथुरा रेलवे ट्रैक को भी नहीं चलने दिया जाएगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन रेलवे ट्रैक पर होगा। मथुरा की किसी भी रेलवे ट्रैक को नहीं चलने दिया जाएगा, जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश के हर जनपद में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे, जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक यह आंदोलन निरंत चलता रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि 144 दिन बीते जाने के बाद भी जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है, किसानों के आंदोलन को जिला प्रशासन हल्के में न ले अगर किसानों को मथुरा वृंदावन नगर निगम के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिला तो मथुरा में होगा उग्र आंदोलन जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन रेलवे अधिकारियों की होगी।
उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव उदयभान सिंह जाटव, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष भवन श्याम पाठक, नगर अध्यक्ष शिव बघेल, भूरा पाराशर, धर्मेंद्र पाठक, मानिकचंद शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments