केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि भारत सरकार ने तुर्की से ड्रग तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है.
गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
अमित शाह ने लिखा, "मोदी सरकार ने तुर्की से बड़े ड्रग तस्कर सरगना नवप्रीत सिंह को भारत वापस लाने में सफलता पाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है."
"नवाब विर्क की फ़र्ज़ी पहचान के नाम पर तुर्की की नागरिकता हासिल करने के बाद भी वह अफ़ग़ानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफ़ेटामाइन की तस्करी करता रहा. हमारी एजेंसियों ने उसका पता लगाया और उसकी असली पहचान सामने लाने के लिए हर परत को हटाया और उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की."
उन्होंने लिखा, "आज उसे भारत लाया गया है और ड्रग तस्करी और उन पर लगे अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है. इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई. मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर ड्रग तस्करी गिरोह को ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है." 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).