अक्षय कुमार और उनकी अपकमिंग फिल्म दोनों पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। उन्होंने आज दो ट्वीट करके फिल्म राम सेतु के मेकर्स और अक्षय कुमार पर कोर्ट केस करने की जानकारी दी है। उनका आरोप है कि फिल्म रामसेतु में ऐतिहासिक सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। स्वामी ने ये भी ट्वीट किया कि अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं और हम उन्हें देश से बेदखल करने के लिए भी कह सकते हैं।
क्या कहा सुब्रमण्यम ने
बीजेपी नेता दो ट्वीट करते हुए लिखा- मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। वह इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु में तथ्य गलत तरीके से पेश किए हैं। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। इस मामले को मेरे वकील सत्य सभरवाल देख रहे हैं। 
वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बेदखल करने के लिए भी कह सकते हैं। 
पोस्टर देख यूजर ने किया था ट्रोल
राम सेतु का हाल ही में एक पोस्टर भी रिलीज किया था, जिसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया गया था। दरअसल, इस पोस्टर में अक्षय गुफा नुमा एक जगह पर खड़े हैं और अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश करते हुए दिखे थे। वहीं उनके पास में खड़ी जैकलीन के हाथ में भी टॉर्च दिखी थी। यूजर्स को एक साथ टॉर्च और मशाल का लॉजिक समझ में नहीं आया था, जिस वजह से दोनों कलाकारों को खूब ट्रोल किया गया था। 
आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में नजर आएंगे अक्षय
'राम सेतु' में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई पता लगाने पर काम कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर भी की गई है। फिल्म का महूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया गया था। हालांकि, अक्षय ने फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही शुरू की है।
अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं फिल्म
अक्षय के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही है। जिसके प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा और अरुणा भाटिया हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। इस साल इनीशियल रिलीज डेट 24 अक्टूबर 2022 है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).