मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और कामर्स के विद्यार्थियों को एड टेक कंपनी लर्निंग रूट्स ने अपने यहां उच्च वेतनमान पर चयनित किया है। संस्कृति विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कंपनी के अधिकारियों ने संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंच कर तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया शुरू की। इस प्रक्रिया के बाद पहले चरण में बीबीए के दो विद्यार्थियों लोकेश और कार्तिक उपाध्याय को उच्च वेतनमान का आफर लेटर प्रदान किया। संस्कृति विवि प्लेसमेंट सेल के सीनियर मैनेजर आनंद तिवारी ने बताया कि एडटेक उद्योग में 8 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, अनुभवी पेशेवरों ने 94,800 से अधिक व्यक्तियों को उनके सपनों को साकार करने में मदद की है। कंपनी पेशेवरों को उनकी रुचियों और जुनून के आधार पर सही पाठ्यक्रम खोजने में मदद करते हैं। कंपनी द्वारा विभिन्न स्तरों और संस्थाओं के विद्यार्थियों को सही पाठ्यक्रम और उनके भविष्य को सही दिशा में निर्धारित करने में मदद करती है।

संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीएम चेट्टी ने विद्यार्थियों के उच्च वेतनमान पर चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हालांकि विवि की प्रमुख सोच यही है कि विद्यार्थी अपना स्वयं का उद्यम खड़ा करें और उद्यमी बनें लेकिन अच्छी कंपनियों में रोजगार पाने के लिए भी विवि मजबूत भूमिका अदा करता है। विद्यार्थियों ने बताया कि इस चयन के पीछे विवि की शिक्षा और शिक्षकों का परामर्श बहुत काम आया है। प्रो चेट्टी ने बताया कि विवि द्वारा लगातार विश्वस्तरीय कंपनियों के साथ एमओयू किए जा रहे हैं। इन एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की व्यवहारिक जानकारियां और नए कौशल के बारे में कंपनियों में आवश्यक प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त होता है।    
- Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).