लखनऊ। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं कॉलेज के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की है. मंत्री ने प्रो. अरविंद को निलंबित कर दिया है. उन पर आरोप है कि बीते दिनों ट्रांसफर-पोस्टिंग में उन्होंने अनियमिताएं की थीं. इसके साथ ही उन्हें गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय से संबद्ध कर दिया गया है.

बता दें कि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के निदेशक अरविंद कुमार वर्मा ने 8 महीने पहले ही पदभार संभाला था. लेकिन, इन्हीं 8 महीने में उन पर पोस्टिंग और तबादले में अनियमिता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं.

कई दिन से यूपी के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के संज्ञान में यह मामला था. इस मामले को लेकर के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी. उन्हें इस मामले के बारे में पूरे विस्तार से अवगत कराया था.

इसके बाद आयुष मंत्री ने उन सभी तबादलों को निरस्त कर दिया था जो अरविंद कुमार वर्मा के आदेश पर हुए थे. साथ ही जांच के लिए टीम गठित की थी. जांच में प्रो. अरविंद दोषी पाए गए. मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है. विभाग को अब जल्द ही नया निदेशक मिलेगा.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).