बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कल नई दिल्ली में भारतीय पत्रकारों से चर्चा करने वाली हैं। इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना की ऑनलाइन मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार की पोजीशन स्पष्ट कर दी है।
सरकार की भागीदारी नहीं
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि शेख हसीना का कार्यक्रम एक निजी मीडिया इकाई आयोजित कर रही है। सरकार की इसमें कोई भागीदारी नहीं है। इसलिए भारत सरकार मंच पर व्यक्त किए जा सकने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है। 
कहां आयोजित होगा कार्यक्रम
बता दें कि छात्र आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं शेख हसीना 5 अगस्त को नई दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाली हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम में वह फिजिकली मौजूद नहीं रहेंगी। हसीना इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगी। फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में यह कार्यक्रम 5 अगस्त की शाम 6 बजे से शुरू होकर शाम 7.30 बजे तक चलेगा। 
कौन-कौन चर्चा में जुड़ेगा
हसीना के बेटे पूर्व ICT सलाहकार साजीब वाजेद जॉय
बांग्लादेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल
पूर्व राजनयिक और सुरक्षा विश्लेषक अमीनुल हक पोलाश
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन
राजनीतिक और आतंकवाद-रोधी विश्लेषक अबू ओबैदा अरिन
बांग्लादेश ह्यूमन राइट्स वॉच के महासचिव मोहम्मद अली सिद्दीकी
बांग्लादेश ह्यूमन राइट्स वॉच USA के निदेशक शाह मोहम्मद बख्तियार  
यूक्रेन में जहाज पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त 
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए जहाज एजीएन राग्नार पर हुए हमले के बाद लापता दो भारतीय नागरिकों की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जहाज पर चार भारतीय सवार थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से यूक्रेन और रोमानिया में स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है तथा भारत सरकार दोनों भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। 
PoJK में चुनाव पर क्या कहा? 
विदेश मंत्रालय ने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर कड़ा संदेश दिया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करता है और विशेष रूप से पाकिस्तान को अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कराए जा रहे दूसरे चरण के स्थानीय चुनावों को भी दिखावा बताया। उनके अनुसार, वहां जनता विरोध कर रही है, जबकि पाकिस्तान दमन, गोलीबारी, ब्लैकआउट और डर का माहौल बनाकर चुनावों के जरिए वैधता दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जून से अब तक कम से कम 90 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).