भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ऑनलाइन तत्काल भुगतान सेवा IMPS के जरिए अब 25 हजार रुपये से अधिक की धनराशि भेजने पर शुल्क वसूल करेगा. बैंक ने यह बदलाव 15 अगस्त से लागू किए जाने का आदेश दिया है.
एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक़ ब्रांच के ज़रिए आईएमपीएस लेन-देन पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन 25,000 रुपये से अधिक राशि के ऑनलाइन लेन-देन पर अब नाममात्र का शुल्क लगेगा.
बैंक ने बताया है कि वेतन खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए इस सेवा पर पहले की तरह ही कोई शुल्क नहीं लगेगा.
एसबीआई के जारी आदेश के मुताबिक़ वह 25 हज़ार से एक लाख रुपये तक पर दो रुपये, एक से दो लाख रुपये पर छह रुपये और दो से पांच लाख रुपये पर 10 रुपये शुल्क वसूल करेगा. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).