भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। सेमीफाइन में सिंधु की भिड़ंत चीन की प्लेयर चेन यूफेई से हुई थी। इस मैच में सिंधु 21-19, 15-10 से बढ़त बनाई हुई थीं, तभी यूफेई हैमस्ट्रिंग में परेशानी की वजह से मैच से हट गईं। इससे पहले सिंधु को क्वार्टर फाइनल में नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया था।
इस जीत के साथ ही भारतीय शटलर ने यूफेई के खिलाफ मिली लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ा। बीते साल से वह चीनी खिलाड़ी को हरान में नाकाम रही थीं। आखिरी बार उन्हें 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान जीत मिली थी।
बता दें कि करीब दो साल बाद सिंधु BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। वे अब इस सीजन में अपना पहला और बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 लेवल पहला खिताब अपने नाम करने से महज एक मैच दूर हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).