भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को फिट घोषित कर दिया गया है। वह दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। रेड्डी लगभग दो महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था। इसके बाद से वह चोट के कारण बाहर थे। अब बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।
नीतीश रेड्डी अपने आखिरी मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। 6 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 42 रन खर्चे थे और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। वहीं, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। अब वह टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर दमदार वापसी करना चाहेंगे। 
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए नीतीश
नीतीश कुमार रेड्डी आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेले थे, जहां उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट उभर आई थी। 23 साल के रेड्डी को धर्मशाला में पहले वनडे में बॉलिंग करते समय चोट लगी थी। लखनऊ में दूसरे मैच के लिए उन्आहें राम दिया गया था। चेन्नई में तीसरे वनडे मैच में उनकी टीम में वापसी हुई। इस मुकाबले में उन्हें दोबारा तकलीफ हुई। इसके बाद चोट के कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए।
हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को मौका
तेज गेंदबाज हर्षित राणा सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। यश ठाकुर ने अब तक भारत के लिए सिर्फ 2 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 4 विकेट हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 9 से ज्यादा का है, लेकिन उनके पास आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलने का अच्छा अनुभव है और वह नई गेंद के साथ अफगानी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। 
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 13 सितंबर (रविवार), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20- 15 सितंबर (मंगलवार), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
पहला टी20- 17 सितंबर (गुरुवार), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर उल रहमान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारुकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).