कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की अनिवार्यता को लेकर बहुत ही गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' में 52 सेकंड लगते हैं, 'वंदे मातरम्' पूरा गाने में 3 मिनट 10 सेकंड लगेंगे। उन्होंने तमिलनाडु सरकार के राज्यगीत गाने के फैसले को लेकर कहा कि इतनी देर तक इनके सम्मान में खड़े रहना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है, और इसका नतीजा उलटा भी हो सकता है।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर हाल ही में संसद से जो संशोधन विधेयक पास हुआ है, उससे इसकी अहमियत काफी बढ़ गई है। अब यह बात भी आधिकारिक रूप से तय हो गई है कि इस बार से 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रगान 'जन गण मन' से पहले बंकिम चंद्र चटर्जी का लिखा हुआ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' ही गाया जाएगा। 
राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के साथ पूरा गाना आवश्यक
इसको लेकर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है, संसद में बिना किसी चर्चा के पास हुए वंदे मातरम् संशोधन पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। इसके बाद किसी भी सरकारी कार्यक्रम के शुरू और समापन पर राष्ट्रगीत को भी राष्ट्रगान के साथ-साथ पूरा गाना आवश्यक होगा।
वंदे मातरम् पर शशि थरूर: जोशीले ध्यान नहीं दे रहे
उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, मैं दोनों का ही सम्मान करता हूं और पहले वाले का शुरुआती दो पद (बाद वाला चार नहीं, जो अभी तक जरूरी नहीं था) और पूरा राष्ट्रगान गा सकता हूं। मैं एक व्यवहारिक बात की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं, जिस पर शायद हमारे जोशीले लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं: इंसानी प्रवृत्ति। 
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत साथ गाने पर शशि थरूर की दलील
'जन गण मन के दौरान श्रोताओं को पूरे सम्मान के साथ 52 सेकंड तक खड़ा रहना होता है।'
'राष्ट्रगीत पूरा गाने में 3 मिनट 10 सेकंड लगेंगे।'
'अभी-अभी तमिलनाडु ने भी तय किया है कि इन दोनों से पहले राज्यगीत गाया जाएगा, जिसमें 2 मिनट और लगेंगे।'
'क्या हम सच में श्रोताओं से उम्मीद करते हैं कि वह हर कार्यक्रम से पहले और बाद में 6 मिनट तक आदरपूर्वक सीधे खड़े रहेंगे, कुल 12 एक्स्ट्रा मिनट?'
'क्या सम्मान और धैर्य के लिए कानून बनाया जा सकता है?' 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).