रिपोर्ट : LegendNews
एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारियों को बताए साइबर अपराध के तकनीकी पहलू
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आज पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारियों को साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं व तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया ।
एस.एस.पी. मथुरा व एस.पी.आर.ए. मथुरा ने युवा अधिकारियों को डिजिटल धोखाधड़ी, वित्तीय फ्रॉड और सोशल मीडिया जनित अपराधों के बारे में व्यावहारिक निर्देश देते हुए बताया कि साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए त्वरित रिस्पॉन्स और तकनीकी विश्लेषण कितना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, उन्होंने साइबर सेल की कार्यप्रणाली, डेटा एनालिसिस उपकरणों के उपयोग और पीड़ित नागरिकों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित वैधानिक कार्यवाहियों से भी सभी को अवगत कराया।
- Legend News

Recent Comments