एक्ट्रेस श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। इस दर्दनाक खबर से हर कोई सन्न था। 2017 में आई 'मॉम' उनकी आखिरी फिल्म थी। अब उनकी लेगेसी को उनकी बेटी खुशी कपूर आगे बढ़ाने जा रही हैं। उनके पिता बोनी कपूर ने जयपुर में IIFA 2025 के रजत जयंती समारोह के दौरान एक खुलासा किया। उन्होंने 'मॉम 2' का ऐलान किया है, जिसमें खुशी हीरोइन होंगी। 
बोनी कपूर ने कहा- 'मैंने खुशी की सभी फिल्में देखी हैं, 'आर्चीज', 'लवयापा' और 'नादानियां'। 'नो एंट्री' के बाद मैं उनके साथ भी एक फिल्म की प्लानिंग कर रहा हूं। ये 'मॉम 2' हो सकती है। वो अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है। उसकी मां उन सभी भाषाओं में टॉप स्टार थीं, जिनमें उन्होंने काम किया। मुझे उम्मीद है कि खुशी और जान्हवी भी इसी लेवल पर सक्सेसफुल होंगी।' 
'मॉम' के लिए श्रीदेवी को मिला था नेशनल अवॉर्ड 
'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी लीड रोल में थीं। डायरेक्टर Ravi Udyawar थे। कहानी एक मां की थी, जो अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करती है। श्रीदेवी को इस फिल्म में दमदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड (मरणोपरांत पुरस्कार) मिला था। 
खुशी की दूसरी फिल्म है 'नादानियां' 
खुशी कपूर की 'नादानियां' की बात करें तो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इसे करण जौहर की धर्मैटिक एंटरटेनमेंट ने बनाया है। खुशी के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह के लाडले इब्राहिम अली खान ने डेब्यू किया। फिल्म में सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी नजर आए। 
2023 में किया था डेब्यू
5 नवंबर 2000 को जन्मीं खुशी ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से 2023 में एक्टिंग में डेब्यू किया। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर आई थी। इसके बाद वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'लवयापा' में नजर आईं। ये 2022 में रिलीज तमिल फिल्म 'लव टुडे' की रीमेक है। ये इसी साल 7 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का ज्यादा अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).