रिपोर्ट : LegendNews
श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बाद क्या बोले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे?
श्रीलंका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कोलंबो में अपना मतदान किया. इसके बाद उन्होंने कहा, "यह श्रीलंका के लिए बदलाव और पारंपरिक राजनीति से दूर होने का समय है, जिसने देश को और देश की पारंपरिक अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया."
उन्होंने कहा, "देश को एक नई सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था की ज़रूरत है."
विक्रमसिंघे ने कहा, "हमने सरकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थिर किया है. अब हम ऐसी स्थिति में हैं कि लोग अपने भविष्य के लिए मताधिकार का प्रयोग कर सकें."
उन्होंने कहा, "यह ज़रूरी है कि हम लोकतंत्र की रक्षा करें और लोकतांत्रिक व्यवस्था को टूटने ना दें. मुझे खुशी है कि मैं इसमें बड़ा योगदान दे पाया हूं."
75 साल के श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे इस बार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.
-Legend News

Recent Comments