श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद भंग कर दी है. देश में अब संसदीय चुनाव होंगे. सरकारी गज़ट में कहा गया है कि संसदीय चुनाव 14 नवंबर को होंगे.
225 वाली सीटों में दिसानायके की पार्टी नेशनल पीपल्स पावर गठबंधन की सिर्फ़ तीन सीटें हैं.
इससे पहले दिसानायके ने हरिनी अमरासूर्या को देश की नई प्रधानमंत्री को चुना. श्रीलंका के इतिहास में यह तीसरी बार होगा जब कोई महिला प्रधानमंत्री के पद पर बैठेगी.
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने कहा था कि वो जल्द ही संसदीय चुनाव के लिए संसद भंग करेंगे.
उन्होंने कहा था कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे ताकि अपनी नीतियों को लागू कर सकें. उन्होंने इससे पहले कहा था कि जनता की इच्छा के विरुद्ध बनी संसद को जारी रखने का कोई मतलब नहीं है. श्रीलंका में इससे पहले अगस्त 2020 में आम चुनाव हुए थे.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).